कांग्रेस ने  देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया

Rohit Mehta
2 Min Read
Congress appoints Devendra Yadav as interim president of Delhi Congress
हाइलाइट्स
  • देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष
  • अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • आप के साथ गठबंधन से नाराज़ थे लवली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है. कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया. कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद मंगलवार (30 अप्रैल) को देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया. लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रविवार को इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

देवेंद्र यादव इस समय पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं और अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी पद पर बने रहेंगे. बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि दिल्ली इकाई के विरोध के बाद भी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन किया.

कौन है देवेंदर यादव?

देवेंद्र यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, देवेंदर दिल्ली की बादली विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2008 और 2013 में विधाभसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी. देवेंद्र कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं.

लवली ने क्यों दिया था इस्तीफा?

अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लिया। उनका कहना था कि दिल्ली कांग्रेस के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व मंजूर नहीं कर रहा था।

बड़ा सिख चेहरा माने जाते हैं लवली

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा सिख चेहरा माने जाते हैं। इसीलिए पार्टी ने उन्हें दिल्ली के सरदार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया था लेकिन चुनावी समर में लवली का इस्तीफा पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

TAGGED: ,
Share This Article
Follow:
Rohit Mehta is an Indian blogger cum Freelance Journalist, Author and Entrepreneur. He is the founder of Digital Gabbar and many other knows brands.