Delhi Hospital Fire: अग्निकांड में झुलसे एक और नवजात की मौत, अब तक कुल आठ बच्चों की हो चुकी है मौत

हादसे के बाद जीटीबी अस्पताल में भर्ती पांच बच्चों में से एक की शुक्रवार को मौत हो गई। बच्चे का परिवार न्यू अशोक नगर में रहता है। बच्चे की शुक्रवार सुबह छह बजे मौत हो गई।

News Desk
1 Min Read
Delhi Hospital Fire Another newborn burnt in the fire dies, total of eight children have died so far

दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल में आग लगने के बाद जीटीबी रेफर किए गए नवजात की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा आग में नहीं फंसा था। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग की रिपोर्ट लौटा दी है। विभाग ने दिल्ली पुलिस को गोलमोल जवाब दिया था।

विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में 25 मई की रात आग लग गई थी। इस आग की चपेट में आने और दम घुटने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि, इनमें से एक बच्चे की मौत आग लगने से पहले ही हो गई थी। जीटीबी अस्पताल में पांच बच्चे भर्ती थे। इनमें से न्यू अशोक नगर में रहने वाले नवजात की शुक्रवार सुबह छह बजे मौत हो गई। शाहदरा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने लौटा दी है। दिल्ली पुलिस ने श्रम विभाग से आग लगने के कारणों के बारे में पूछा है।

Share This Article