Delhi Weather: मौसम बदल सकता है अपना रंग, सुबह से चल रहीं तूफानी हवाएं

तापमान 40 डिग्री से कम होने पर भी 50 डिग्री की गर्मी का अहसास करा रहा है। हालांकि आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के आसार जताए हैं।

Amit Lal
3 Min Read
Delhi Weather Weather's Hue May Shift, Stormy Winds Blowing Since Morning
(प्रतीकात्मक तस्वीर: सोर्स गूगल)
हाइलाइट्स
  • मौसम विभाग ने जताए इलाके में आंधी-बारिश के आसार
  • दिल्ली -नोएडा में कल रात से ही चल रही हैं तेज हवाएं
  • दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज

चार दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। लेकिन लोगों को इसने 40 से 50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास करवाया। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कल से बारिश और तूफान के आसार हैं।

कल दिनभर गर्मी से लोगों का हाल रहा बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री रहा। इसकी वजह से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही नमी तो अधिक थी ही। साथ ही न्यूनतम तापमान भी अधिक दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री के स्तर पर रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

आज चल रही तेज हवाएं

पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक बादल जाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 10 मई को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 11 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 12 मई को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।

तेज हवाएं तापमान पर लगाएंगी ब्रेक

स्काईमेट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव हुआ है। मौजूदा सतही हवाएं अगले कुछ दिनों तक तापमान को बढ़ने से रोकेंगी। इस हफ्ते तापमान 40 से 41 डिग्री से उपर जाने की संभावना नहीं है। 9 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। 10 से 13 मई के बीच बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की उम्मीद है।

Share This Article