दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल खत्म, पानी की किल्लत जस की तस

Rohit Mehta
3 Min Read
Delhi's Water Minister Atishi's hunger strike ends, water shortage remains as it is

दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं जल मंत्री आतिशी 24-25 जून की रात को बीमार पड़ गईं। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता देर रात आतिशी को लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास ले गए। आतिशी का हेल्थ बुलेटिन सामने आया है।

आतिशी का हेल्थ अपडेट

मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य पर एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि जब आतिशी को अस्पताल लाया गया तो उनका ब्लड शुगर कम था। उनका सोडियम लेवल भी कम था। उन्हें इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें अभी आईवी फ्लूइड पर रखा गया है। उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर अभी स्थिर हैं। कुछ ब्लड टेस्ट किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है।

भूख हड़ताल स्थगित

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब भूख हड़ताल की लड़ाई स्थगित की जा रही है। सभी विपक्षी दलों को लामबंद करके हम संसद के अंदर पानी के लिए आवाज उठाएंगे। दिल्ली में पानी की उपलब्धता होगी। मौसम भी सुधर गया है। पानी की मात्रा भी बढ़ गई है। 10 एमजीडी पानी बढ़ गया है। स्थिति सुधरेगी।

अब हर दिन 90 एमजीडी पानी कम आ रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘उनका (आतिशी) ब्लड शुगर लेवल रात से ही गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 था।

डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही कोई सुझाव देंगे।’ आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘उनका ब्लड शुगर लेवल 43 तक पहुंच गया है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया तो उनकी हालत और खराब हो सकती है।

आतिशी ने पिछले पांच दिनों से कुछ नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल गिर गया है, कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली की जनता के लिए लड़ रही हैं, पानी के लिए लड़ रही हैं।’

Share This Article
Follow:
Rohit Mehta is an Indian blogger cum Freelance Journalist, Author and Entrepreneur. He is the founder of Digital Gabbar and many other knows brands.