दिल्लीवासी रहें तैयार, शनिवार से लू चलने की आसार, पारा जाएगा 45 के पार

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी.

News Desk
2 Min Read
heat wave in Delhi after two days, the temperature will cross 45 degrees Celsius.

शनिवार से राजधानी में लू चलने की आशंका है. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी. वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलेगी.

बुधवार की दोपहर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है. नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 और आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share This Article