दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कल शाम बड़ा हादसा, स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़े, एक की मौत

News Desk
2 Min Read
Major accident on Delhi-Meerut Expressway yesterday evening, Swift car blown up, one dead

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची। सभी को रेस्क्यू कर गाड़ी से बाहर निकल गया। यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है।

कहाँ और कब हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बिसरख थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट कार तेज रफ़्तार में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गुजर रही थी। तभी वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह भीषण सड़क हादसा चिपियाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर के समय हुआ।

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल से मेमो मिला था। मेमो के मुताबिक हाईवे-24 पर हापुड़ से दिल्ली जाने वाली साइड में लाल कुआं के ऊपर आयुष त्यागी (25 वर्ष) निवासी गाँव मकनपुर थाना इंदिरापुरम का एक्सीडेंट हो जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article