राहत और जलभराव के बीच 2 जुलाई तक बारिश के आसार, दिल्ली में गिरेगा पारा

Rohit Mehta
2 Min Read
Between relief and waterlogging, there is a possibility of rain till July 2

राजधानी में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में करीब 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में तापमान 34 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

शनिवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में सुबह तेज हवाएं और आंधी चली। शाम को कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई है। इससे तापमान में कमी देखी गई। रात में हवा में ठंडक महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड में 12.6 मिमी, मयूर विहार में 3.5 मिमी, पालम में 0.4 मिमी, पीतमपुरा और नजफगढ़ में 0.5 मिमी, आया नगर में 0.3 मिमी और रिज में बारिश दर्ज की गई।

पालम में 36 डिग्री पहुंचा

तापमान मौसम विभाग के अनुसार पालम और रिज इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और आया नगर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
Follow:
Rohit Mehta is an Indian blogger cum Freelance Journalist, Author and Entrepreneur. He is the founder of Digital Gabbar and many other knows brands.