फिर मेट्रो ट्रैक पर उतरा यात्री, मेट्रो सेवाएं हुई बंद

News Desk
2 Min Read
Passenger again landed on metro track, metro services stopped

दिल्ली मेट्रो में हजारों कर्मचारियों की निगरानी के बावजूद आए दिन घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। मेट्रो से जुड़े कर्मचारियों की मौजूदगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद लोग अचानक से ट्रैक पार करने लगते हैं, या उस पर चलकर आत्महत्या करने की कोशिश करते हैं।

गुरुवार सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक यात्री दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर चलने लगा और उसे वहां से हटाने में काफी समय लग गया। इसके लिए दिल्ली मेट्रो को अपने यात्रियों से ‘यात्रा के लिए खेद है’ कहना पड़ा। जानिए क्या है पूरा मामला। डीएमआरसी ने एक्स पर दी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी गलती मानते हुए एक्स पर यह जानकारी पोस्ट की है। वहीं यात्रियों को ऑफिस जाने में देरी का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और रिठाला के बीच सेवाएं विलंबित हुईं। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।” 5 मिनट बाद डीएमआरसी ने कहा कि लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

यात्री ट्रैक पर आ गया

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं गुरुवार को कश्मीरी गेट स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आ जाने के कारण कुछ समय के लिए विलंबित रहीं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है।

Share This Article
Exit mobile version