नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके सक्सेना के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव (नीलू) के द्वारा मनोनीत किए गए पर्यवेक्षक एके जौहरी (उत्तर प्रदेश पश्चिम–अध्यक्ष) और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विपिन जौहरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए रजनीश रंजन सिन्हा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की स्तुति से हुई।
मौके पर मौजूद महेंद्र सक्सेना (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), रेखा श्रीवास्तव (महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष), शेफाली भटनागर (महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), आरडी श्रीवास्तव (राष्ट्रीय मंत्री), एस के निगम, राजीव रंजन वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, मनीष कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम भटनागर, अखिल अस्थाना, शेखर सुमन श्रीवास्तव एवं अन्य चित्रांश बंधु मौजूद थे। सभी लोगों ने बुके और शॉल पहनाकर शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए रजनीश रंजन सिन्हा
