बंगाल में मिली 1 महीने से लापता BSF की 2 महिला कांस्टेबल

News Desk
By News Desk भारत 4 Views
2 Min Read
2 women constables of BSF missing for 1 month found in Bengal

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सीमा सुरक्षा बल (BSF) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर में BSF अकादमी की 2 महिला कांस्टेबल पिछले 1 महीने से अधिक समय से लापता है, जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन 1 महीने बाद दोनों महिला कांस्टेबल पश्चिम बंगाल में जाकर मिली हैं। दोनों एक साथ लापता हुई थीं।

महिला कांस्टेबल से हुई दोस्ती

ग्वालियर पुलिस के अनुसार, दोनों महिला कांस्टेबल में से एक की मां ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जानकारी दी कि, बीएसएफ अकादमी (BSF Academy) में उनकी बेटी की बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली एक अन्य महिला कांस्टेबल से दोस्ती हो गई थी, जिसके कारण उनकी बेटी को उसकी सहेली 6 जून 2024 को अपने साथ बंगाल ले गई। 

बिलौआ थाने में गुमशुदगी की FIR

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि ग्वालियर के बिलौआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि दोनों लापता BSF महिला कांस्टेबल कोलकाता इकाई के समक्ष पेश हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर से एक पुलिस दल भी कोलकाता गया और उनके बयान दर्ज भी कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि दोनों महिला बीएसएफ कांस्टेबल ने अपने बयान में कहा कि वे अपनी मर्जी से पश्चिम बंगाल गई थीं। हालांकि अभी तक जांच में कोई गंभीर अपराध सामने नहीं आया है।

Share This Article
Exit mobile version