Delhi Election Results Live: दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है

News Desk
5 Min Read
Delhi Election Results Live

Delhi Lok Sabha Poll Result 2024 Live News Updates: राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे शुरू हो गई। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

2 months agoJune 4, 2024 4:47 pm

नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज जीतीं

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उसके सामने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे थे।

2 months agoJune 4, 2024 4:20 pm

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 200000 मतों से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड 138000 हुई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा करीब 200000 मतों से आगे है। चांदनी चौक में भाजपा 42000 वोट से आगे हुई है। 

2 months agoJune 4, 2024 3:08 pm

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 141306 वोटे से आगे भाजपा

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड 115205 हुई। 

2 months agoJune 4, 2024 2:30 pm

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 104859 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 132732 वोट से आगे चल रही है। वहीं, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 104859 वोट से आगे है। 

2 months agoJune 4, 2024 2:15 pm

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा 124334 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे है। 

2 months agoJune 4, 2024 1:58 pm

उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी 119253 वोट से आगे

2 months agoJune 4, 2024 1:56 pm

चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त बढ़ती जा रही

बीजेपी प्रवीण खंडेलवाल- 243995

कांग्रेस जेपी अग्रवाल- 210088

बढ़त- 33907

2 months agoJune 4, 2024 1:54 pm

80 हजार वोट से आगे मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

2 months agoJune 4, 2024 1:32 pm

बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे

नई दिल्ली में 16 राउंड की गिनती होगी। छह राउंड की गिनती के बाद बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे चल रही हैं। उधर, उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा 117865 से आगे है।

2 months agoJune 4, 2024 1:01 pm

रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे

दक्षिण दिल्ली सीट पर सात लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे हैं। यहां से आप की वापसी मुश्किल है।

2 months agoJune 4, 2024 12:34 pm

चांदनी चौक सीट पर भाजपा 21770 वोट से आगे

भाजपा- प्रवीण खंडेलवाल- 175090

कांग्रेस- जेपी अग्रवाल-153320

बढ़त- 21770

2 months agoJune 4, 2024 12:30 pm

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की बढ़त

चांदनी चौक – प्रवीण खंडेलवाल – 13,995

ईस्ट – हर्ष मल्होत्रा – 17,453

नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज – 20,528

नॉर्थ ईस्ट – मनोज तिवारी – 44,427

नॉर्थ वेस्ट – योगेंद्र चंदोलिया – 83,135

साउथ – रामवीर बिधूड़ी – 37,570

वेस्ट – कमलजीत – 50,487

2 months agoJune 4, 2024 12:15 pm

चांदनी चौक सीट पर भाजापा 20768 वोट से आगे हुई

भाजपा को 152029 वोट  
कांग्रेस को 131261 वोट

2 months agoJune 4, 2024 12:05 pm

पश्चिमी दिल्ली सीट

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की बढ़त 48854 हो गई है। 

2 months agoJune 4, 2024 12:00 pm

बांसुरी स्वराज 20458 वोट से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 20458 वोट से आगे बांसुरी स्वराज- 134559 सोमनाथ भारती- 114101

2 months agoJune 4, 2024 11:49 am

पश्चिमी दिल्ली से BJP आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी 43766 वोट से आगे चल रहे हैं।

2 months agoJune 4, 2024 11:38 am

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 44243 वोट से आगे

चांदनी चौक सीट पर भाजपा को 110805 वोट, कांग्रेस को 103537 वोट, भाजपा यहां 7268 वोट से आगे चल रही है। पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की बढ़त 44243 हुई।

2 months agoJune 4, 2024 11:32 am

दिल्ली की 7 सीटों का रुझान

ईस्ट दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा – 8032

नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज – 6274

नॉर्थ ईस्ट – मनोज तिवारी – 28,282

नॉर्थ वेस्ट – योगेंद्र चंदोलिया – 32,822

साउथ दिल्ली – रामवीर बिधूड़ी – 11,497

वेस्ट दिल्ली – कमलजीत – 27,115

चांदनी चौक – जेपी अग्रवाल – 6563 वोट से आगे।

2 months agoJune 4, 2024 11:26 am

चांदनी चौक सीट

चांदनी चौक सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल 3895 वोट से आगे हो गए हैं। नई दिल्ली से भाजपा 18480 वोट से आगे है। 

2 months agoJune 4, 2024 11:24 am

चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी 1830 वोट से आगे

 पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी 34184 वोट से आगे 
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी 57000 वोट से आगे
चांदनी चौक सीट से प्रवीण खण्डेलवाल 1830 वोट से आगे हुए

2 months agoJune 4, 2024 11:13 am

रामबीर सिंह बिधुड़ी 17,917  वोट से आगे

भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 17,917  वोट से आगे चल रहे हैं। 

2 months agoJune 4, 2024 11:09 am

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड कम हुई

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड कम हुई है। अब यहां भाजपा 28000 वोट से आगे चल रही है। 

2 months agoJune 4, 2024 11:08 am

चांदनी चौक सीट से कांग्रेस 3444 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 41000 वोट से आगे चल रही है। वहीं, चांदनी चौक सीट से कांग्रेस 3444 वोट से आगे है।

TAGGED: ,
Share This Article