Delhi: महिला के पित्ताशय (गाल ब्लैडर) से 1500 पथरी निकाली गई

Rohit Mehta
2 Min Read
Delhi 1500 stones removed from woman's gall bladder

देश की राजधानी दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में 32 वर्षीय महिला के पित्ताशय से 1500 से अधिक पथरी निकाली गई। वह पिछले कुछ महीनों से पेट दर्द से परेशान थी।

जंक फूड और वसायुक्त भोजन खाने से उसे यह समस्या अधिक होती थी। पेट में गैस की समस्या समझकर वह पिछले चार महीनों से दुकान से दवाइयां ले रही थी। समस्या बढ़ने पर उसने डॉक्टर से संपर्क किया। फिर अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पित्ताशय में पथरी है।

जिसके बाद वह गंगा राम अस्पताल गई, जहां अस्पताल के सर्जन डॉ. मनीष के. गुप्ता ने हाल ही में लैप्रोस्कोपी सर्जरी के जरिए उसके पित्ताशय को निकाला। जिसमें 1500 से अधिक छोटे-छोटे पथरी थे। सर्जरी के एक दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह ठीक है।

बिगड़ती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारी

डॉ. मनीष ने बताया कि बिगड़ती जीवनशैली के कारण पित्ताशय की पथरी की बीमारी बढ़ रही है। भोजन के बीच लंबा अंतराल और लंबे उपवास से पित्त जमा हो जाता है, जिससे पथरी भी बन जाती है। महिलाओं में पित्ताशय की पथरी होने की संभावना अधिक होती है।

यह समस्या खासकर गर्भावस्था के दौरान होने की संभावना अधिक होती है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो पीलिया होने और अग्न्याशय को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए यह जानलेवा भी हो सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Rohit Mehta is an Indian blogger cum Freelance Journalist, Author and Entrepreneur. He is the founder of Digital Gabbar and many other knows brands.