समझौते पर हस्ताक्षर करने ग्रेटर नोएडा पहुंचे बोनी कपूर, इस फिल्म की शूटिंग से करेंगे शुरुआत

News Desk
2 Min Read
Boney Kapoor reached Greater Noida to sign the agreement, will start shooting with this film

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। यूपी में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए YEIDA और बोनी कपूर की कंपनी के बीच समझौता होगा।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि मैंने कई देशों का दौरा करके फिल्म सिटी के लिए बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने अपनी फिल्म नो एंट्री में यमुना सिटी में एंट्री शुरू करने की घोषणा की। YEIDA के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बुनियादी सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराने का वादा किया।

वहीं, आज बोनी कपूर की कंपनी द्वारा फिल्म सिटी के पहले चरण के लिए जमीन पर कब्जा लेने की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बोनी कपूर अपने परिवार के साथ YEIDA के बोर्ड रूम में फिल्म सिटी के मॉडल का शुभारंभ भी करेंगे। इसके जरिए वह फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने के हर प्रयास की जानकारी देंगे। मॉडल के जरिए पूरी फिल्म सिटी की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

1000 एकड़ में प्रस्तावित

सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है और पहला चरण 230 एकड़ में शुरू होगा। इसके लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे ऊंची बोली लगाकर डेवलपर कंपनी बन गई है। यूपी कैबिनेट की ओर से कंपनी को आवंटन पत्र भी जारी कर दिया गया है। फिल्म सिटी बनाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। इसके निर्माण से पहले बोनी कपूर दुनिया भर की फिल्म सिटी का अध्ययन करने के लिए कई देशों का दौरा कर चुके हैं।

Share This Article
Exit mobile version